झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णा नंद भारती, प्रदेश महासचिव अभय लाभ ने कहा, बक्शे नहीं जाएंगे वसूलीबाज।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने कहा दैनिक भास्कर प्रबंधन करे कड़ी कार्रवाई।
संस्थापक शाहनवाज हसन ने कहा JJWT का निबंधन करवा कर JJA का सहारा लेने वाले बेनकाब हो गए।
संवाददाता
रांची। रांची, गढ़वा, पलामू , चतरा एवं धनबाद जिला में कुछ यूट्यूबर्स एवं तथाकथित पत्रकारों द्वारा निबंधित पत्रकार संघ का स्वयं को फर्जी पदाधिकारी बता कर धमकाने, बदुलीबाजी करने वालों के विरुद्ध धोखाधड़ी एवं जालसाजी का मामला दर्ज कर न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने कहा कि संगठन के नाम का अवैध रूप से स्वयं को पदाधिकारी घोषित करने वाले गढ़वा एवं चतरा ब्यूरो के विरुद्ध दैनिक भास्कर प्रबंधन के समक्ष कड़ी कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।

झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णा नंद भारती ने कहा कि लगभग तीन वर्ष पूर्व संगठन से निष्कासित सदस्यों द्वारा लगातार विभिन्न जिलों में स्वयं को जेजेए का पदाधिकारी बताकर वसूलीबाजी की सूचना प्राप्त हो रही थी, जिसके उपरांत दैनिक भास्कर एवं शुभम संदेश में विज्ञापन प्रकाशित कर झारखण्ड के समस्त पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सूचित किया गया था, अब कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रदेश महासचिव अभय लाभ ने कहा संगठन में जो कभी प्रखंड एवं जिला के पदाधिकारी थे और जिन्हें गलत आचरण को लेकर निष्कासित किया गया था वे अब संगठन के मालिक बनने का सपना देख रहे हैं, वे सभी अब अपने अंजाम तक पहुंचेंगे।
वहीं जेजेए के कानूनी सलाहकार जगदीश सलूजा ने बताया कि झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन के नाम पर फर्जीवाड़ा एवं वसूली करने की मिल रही लगातार शिकायत को संगठन के संस्थापक शाहनवाज हसन ने गंभीरता से लिया है। इस संदर्भ में एसोसिएशन की ओर से रांची निवासी अमरकांत सिंह को एक महीने पूर्व नोटिस जारी कर उनसे संगठन के नाम का अवैध रूप से उपयोग करने पर स्पष्टीकरण मांगा गया था।
रांची निवासी बिरसा का गांडीव के संपादक अमरकांत सिंह द्वारा उक्त नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया, अब मामला दर्ज करने की कार्यवायी की जा रही है।
इस जालसाजी में गढ़वा जिला के एक निजी स्कूल संचालक सियाराम वर्मा, पलामू के यूट्यूबर्स नीतीश तिवारी एवं संजय सिंह उमेश, चतरा के पत्थलगड्डा प्रखंड के जितेंद्र तिवारी एवं चेतन पाण्डेय, चतरा के टंडवा में एक निजी कॉलेज में कार्यरत चपरासी जितेंद्र सिंह, चतरा मुख्यालय में कार्यरत पत्रकार मोहम्मद नौशाद, रांची जिला के यूट्यूबर्स कुमार कौशलेंद्र, धनबाद जिला के यूट्यूबर्स मनीष झा सहित अन्य शामिल हैं।
उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा स्वयं को झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन का पदाधिकारी बताते हुए उपरोक्त जिलों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को दिग्भर्मित किया जा रहा है। वे उपरोक्त जिलों में संगठन के नाम पर अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं और लोगों को धमकाने का भी कार्य कर रहे हैं।
यह मामला तब संज्ञान में आया जब गढ़वा जिला के डिजिटल मीडिया क्रिएटर विकास साहू नामक युवक ने गढ़वा जिला के एक निजी स्कूल संचालक सियाराम वर्मा, पूर्व इंटक नेता प्रदीप चौबे, यूट्यूबर प्रदीप कुमार सहित अन्य के विरुद्ध जेजेए का नाम लेकर धमकाने का गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी जानकारी संगठन के संस्थापक शाहनवाज हसन को दी थी। शाहनवाज हसन ने उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध इस अनैतिक कार्य को लेकर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाने की सलाह दी थी। संगठन की सलाह पर विकास साहू द्वारा उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराया गया है। वहीं आज उन तीनों व्यक्तियों द्वारा पुनः स्वयं को जेजेए का पदाधिकारी बताकर विकास साहू के विरुद्ध स्थानीय थाना में लिखित शिकयत दी गई है। इसकी जानकारी मिलते ही संगठन के संस्थापक शाहनवाज हसन ने थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार से दूरभाष पर संपर्क कर उपरोक्त व्यक्तियों के संगठन के नाम का फर्जी रूप से उपयोग करने की जानकारी देते हुए उन तीनों के विरुद्ध जालसाजी एवं धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने का आग्रह किया। इस शिकायत के उपरांत संगठन के नाम पर व्हाट्सएप पर फर्जी ग्रुप बनाकर संचालन करने वाले गढ़वा जिला निवासी सियाराम वर्मा, गढ़वा के पूर्व इंटक नेता प्रदीप चौबे, गढ़वा के यूट्यूबर प्रदीप कुमार सहित अन्य द्वारा अनर्गल दुष्प्रचार किया जा रहा है। सभी मामलों का प्रमाण मौजूद है जो कि साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।
