डॉ. सुजान सिंह के द्वारा ग्राम बमोरी तेंदूखेड़ा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान ठाकुर का जल बिहार और दंगल कुश्ती प्रतियोगिता कार्यक्रम किया गया

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जनपद उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रत्याशी डॉ. सुजान सिंह जी के द्वारा ग्राम बमोरी तेंदूखेड़ा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान ठाकुर का जल बिहार और दंगल कुश्ती प्रतियोगिता कार्यक्रम किया गया|

जिला दमोह मध्य प्रदेश /ग्राम बमोरी तेंदूखेड़ा

महेन्द्र सिंह/नवयुग समाचार राष्ट्रीय दैनिक

तेंदूखेड़ा :- ग्राम बम्होरी तेंदूखेड़ा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान ठाकुर जी का जल बिहार और दंगल कुश्ती प्रतियोगिता कार्यक्रम किया गया जिसमें अन्य जिलों सहित बड़ी संख्या में हजारों लोगों ने भाग लिया इस अवसर पर प्रतियोगियों को उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने पुरुष्कार शील्ड प्रदान की।

पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी, भगवती मानव कल्याण संगठन के ज़िला अध्यक्ष dr सुजान सिंह जी, तेंदूखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष तुलाराम यादव जी, नगर पालिका अध्यक्ष तेंदूखेड़ा सुरेश कुमार जैन जी, राजा गुलाब सिंह जी व रैनी स्टेट श्री रोहित सिंह जी,

जनपद सद्स्य संतोष पाल जी पूर्व सरपंच सन्तोष यादव जी वरिष्ठ जन भाव सिंह जी सहित ग्रामों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और जन प्रतिनिधियों ने पुरुष्कार प्रदान किए।।कुशल मंच संचालन सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर परम सिंह जी ने किया| प्रतियोगिता के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ सैकड़ो की संख्या श्रद्धालु उपस्थित रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!