भाजपा मानगो मंडल के उपाध्यक्ष सुनील सिंह एवं गंगा साहू के आवास पर लोकसभा के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने मुलाकात की।

जमशेदपुर। उलीडीह मंडल अंतर्गत भाजपा के दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके एवं पूर्व जिला महामंत्री गंगा साहू की धर्मपत्नी का विगत दिनों स्वर्गवास हो गया था अपने संसदीय कार्य में व्यस्त होने के वजह विद्युत वरण महतो उनसे मुलाकात नहीं कर पाए थे। आज भाजपा जमशेदपुर लोकसभा के सांसद सह प्रत्याशी विद्युत वरण महतो गंगा साहू के आवास पर जाकर उनसे मिले और उनका कुशल क्षेम जाना। वहीं भाजपा मानगो मंडल के उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के आवास पर भी दस्तक दिए।

मानगो पारस नगर निवासी उनके पिता स्वर्गीय देव कुमार सिंह निधन गत दिनों हो गया था। आज उनके परिजनों से जाकर मिले। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें भगवा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय, किशन महाराज,अशोक सिंह चौहान, डॉ अनिल सिंह, संतोष चौहान, कल्लू सिंह, विनय कुमार, मनोज ओझा, ननकू ओझा, रविंद्र सिंह, संध्या, नंदी, रेनू सिंह आदि लोगों उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!