महात्मा ज्योतिबा सावित्रीबाई फुले संघर्ष मोर्चा भारत उत्तर प्रदेश की कमेटी और जिला कमेटी की बैठक लखनऊ उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित है

महात्मा ज्योतिबा सावित्रीबाई फुले संघर्ष मोर्चा भारत उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश और जिला कमेटी की सयुंक्त बैठक का आयोजन किया जाना प्रस्तावित हो गई है

बैठक दिनांक10/11/2024
दिन रविवार
समय 11 बजे दिन से शाम 3 बजे तक

स्थान एस एस डी पब्लिक स्कूल सुनहरा लखनऊ उत्तर प्रदेश

प्रबन्धक रामानंद सैनी एडवोकेट बरिष्ठ समाज सेवी मंजू सैनी एडवोकेट बरिष्ठ समाज सेविका
के सानिध्य में

उक्त संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश कमेटी और जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जा रहा है
जिसमें महात्मा ज्योतिबा सावित्रीबाई फुले संघर्ष मोर्चा भारत के संगठनात्मक कार्य व्यवहार और उनके द्वारा सभी किये जा रहे कार्यों की विधिवत समीक्षा कर संगठन को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में छोटी छोटी बैठक निर्धारित कर माली सैनी समाज को जागरूकता अभियान और शैक्षणिक मिशन के साथ महात्मा ज्योतिबा सावित्रीबाई फुले दंपति के द्वारा समाज में किये जाने वाले कार्यो को दृष्टि गत रखते हुए भारत सरकार ने कभी तक संगठन के द्वारा लगातार की जा रहे मांग को मजबूत तरीके से उठाने पर भी बैठक में विचार विमर्श किया जाना है

इसी सम्बन्ध में दिनांक 26 /11 /2024 से शामली उत्तर प्रदेश से दीपक सैनी राष्ट्रीय सचिव महात्मा ज्योतिबा सावित्रीबाई फुले संघर्ष मोर्चा भारत एवं राष्ट्रीय महिला गुलाबी संगठन ट्रस्ट के नेतृत्व में पदयात्रा कार्यक्रम शुरू कर दिनांक 30 /11 /2024 को महामहिम राष्ट्रपति भवन तक दिल्ली में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए

उत्तर प्रदेश कमेटी जिला कमेटी के बीच ज्यादा से ज्यादा लोगों को उक्त कार्यक्रम में पहुचने के चर्चा कर सभी को समय पर शामिल होने के लिए आव्हान किया जाना है ताकि पदयात्रा कार्यक्रम सफल हो
और पदयात्रा कार्यक्रम मुख्य संयोजक संगठन के बरिष्ठ समाज सेवी दीपक सैनी राष्ट्रीय सचिव
जी को उत्तर प्रदेश कमेटी के प्रमुख आदरणीय अनुराग माली लखनऊ व मनीष सैनी उन्नाव प्रदेश युवा अध्यक्ष एवं मुख्य महासचिव और आदरणीय डाक्टर चंदन सैनी सिकन्दरा कानपुर देहात प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा आदरणीय दादा दयाशंकर सैनी कानपुर प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों के साथ पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने और समर्थन दिये की घोषणा पूर्व में ही की जा चुकी है

दिनांक 10/11/2024 लखनऊ में उत्तर प्रदेश कमेटी और जिला कमेटी की संयुक्त बैठक में पदयात्रा कार्यक्रम मुख्य संयोजक दीपक सैनी शामली के साथ राष्ट्रीय महासचिव माननीय उमाशंकर सैनी कानपुर और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय दौलत राम पंडा कौशाम्बी उत्तर प्रदेश मौजूद रहेगें
बैठक की सभ्यता और भव्यता ही समाज में जागरूकता अभियान की सफलता के लिए मजबूत करने की भरपूर कोशिश किया जाना है

बैठक की सूचना संगठन के राष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश तथा जिलो के सभी अध्यक्षों को निजी फोन पर संगठन के समूह के माध्यम से भेजी जायेगी

जिससे उक्त बैठक में सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति भी प्रार्थनीय है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!