अलीगंज में आंधी-बारिश का कहर, बिजली के पोल गिरने से बड़ा हादसा टला*

अलीगंज क्षेत्र में रविवार को आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। एटा-अलीगंज मार्ग पर चौधरी मुख्तयार सिंह कॉलेज के पास अचानक तेज हवाओं के चलते सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पेड़ टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गया। पेड़ गिरते ही विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और देखते ही देखते करीब आधा दर्जन बिजली के पोल एक-एक कर सड़क पर धराशायी हो गए।

इसी दौरान वहां से गुजर रही एक ईको कार अचानक इस हादसे की चपेट में आ गई। एक बिजली का पोल सीधे कार पर आ गिरा, जिससे कार का अगला शीशा टूट गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय कार में बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ी गनीमत यह रही कि उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी। यदि तारों में करंट दौड़ रहा होता तो यह हादसा जानलेवा साबित हो होता और बड़ा नुकसान हो सकता था। हादसे के बाद एटा-अलीगंज मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद गिरे हुए पोल और पेड़ को हटाया और सड़क को साफ कराया। काफी देर बाद यातायात को सुचारु रूप से बहाल किया जा सका।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *