खेती का मॉडर्न तकनीक अपना कर; आमदनी के साथ जीवन को खुशहाल बनाएं : मुखिया सिंगो मुर्मू

झारखंड, जिला पूर्वी सिंहभूम। एन एच 33 से सटे चांदनी चौक से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित लुआबासा गांव में आटि पुआल मशरूम प्रा. लिमिटेड कंपनी वंदोवान द्वारा स्वीट पोटैटो और मशरूम की खेती एक साथ आरम्भ किया गया। उक्त मौके पर कंपनी के एमडी डॉक्टर अमरेश महतो एवं लुआबासा पंचायत के मुखिया सिंगो मुर्मू तथा दीन बंधु ट्रस्ट के महासचिव सह वरिष्ठ पत्रकार नागेन्द्र कुमार भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

नई तकनीक पर आधारित यह उन्नत कृषि कार्य लुआबासा गांव के प्रगतिशील किसान सत्य नाथ महतो और रंजन महतो के जमीन पर लगाई गई वहीं सत्य नाथ महतो एवं रंजन महतो का नाम उद्योग आधार से पंजीकृत कराकर इस उन्नत कृषि कार्य को शुरू कराया गया। इस मौके पर डाक्टर अमरेश महतो ने कहा कि यह स्वीट पोटैटो कम चीनी और ग्लूकोज से मुक्त एक फुड प्रोडक्ट है। साथ ही यह कैंसर, मधुमेह और गैस्ट्रिक रोगियों के लिए अचूक औषधि का कार्य करता है।

स्वीट पोटैटो के साथ-साथ उसी जमीन पर पेडीस्ट्रा मशरूम भी लगाया गया । उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी के मिशन एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत इस नई तकनीक से पूरे देश में उन्नत कृषि कार्य को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि किसान कम पूंजी , कम समय और कम मेहनत में अधिक मुनाफा कमा सकें। वहीं किसान सत्य नाथ महतो एवं रंजन महतो ने कहा कि फसल अच्छी होगी तो अगली बार और ज्यादा जमीन में खेती करेंगे ।

उन्होंने कसाबा और सीआर धान 310 की खेती करने की भी इच्छा जताई । डॉक्टर महतो ने बताया कि यहां एरारोट, स्टेविया जो शुगर फ्री है इसकी भी खेती की जाएगी। वहीं मौके पर उपस्थित मुखिया मुर्मू ने इस नई तकनीक की सराहना कि और कहा कि इस तकनीक से उन्नत कृषि कार्य करने पर किसान आवश्य खुशहाल होंगे। उन्होंने प्रेरित करते हुए वहां मौजूद अन्य किसानों को भी नसीहत दिए कि आप भी इस नई तकनीक से खेती शुरू करें और अपनी आमदनी को बढ़ाएं।

मौके पर अन्य लोगों में मुख्य रूप से सत्य नाथ महतो एवं रंजन महतो के साथ बादल महतो , रंजीत महतो, हिमांशु महतो , सुभाष चंद्र महतो , मिनौति महतो , बसंती महतो , फुलमनी महतो समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *