मानगो के अन्य मेयर प्रत्याशी छड़ी से भयभीत; कुमकुम श्रीवास्तव को मिल रहा है अपार जन समर्थन।

झारखंड, जमशेदपुर। पदयात्रा के दौरान मतदाताओं का छड़ी छाप, क्रम संख्या 2 के लिए लगाकर मिल रहे अपार जन- समर्थन से अन्य प्रत्याशी भयभीत हैं वही दो दिन पूर्व पोस्टर फाड़ दिया गए थे ऐसा छड़ी छाप, क्रम संख्या 2 के प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के पति ने कहा।

वहीं आज प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव की पदयात्रा बासु विहार से प्रारंभ होकर कुंवर सिंह रोड से होते हुए काली मंदिर गली, पंडित लाइन, शर्मा लाइन, कालिकानगर बस्ती तथा खानखा रोड बस्ती, आदर्श नगर, दाईगुट्टू शिव मंदिर लाइन, कारमु चौक, सारर्दुल फैक्टरी रोड, झंडा सिंह स्कूल रोड, दीपासाई बस्ती, सुंदर गार्डन सोसाइटी, बालेश्वर पथ, संजय पथ, पारसनगर, शांतिनगर तथा विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क के साथ आगे बढ़ी।

पदयात्रा के दौरान प्रत्याशी ने स्थानीय निवासियों से संवाद कर क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का संकल्प दोहराया। उन्होंने मतदाताओं से आगामी चुनाव में छड़ी छाप, क्रम संख्या 2 पर मुहर लगाकर समर्थन देने का आग्रह किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। उपरोक्त स्नेह व समर्थन के लिए प्रत्याशी ने सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *