मन की बात :भाजपा गोलमुरी मंडल ने नानकनगर नामदाबस्ती में मन की बात का 113वां संस्करण सामूहिक रूप से सुना।

प्रधानमंत्री मन की बात. प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होने वाले माननीय प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 113वां संस्करण आज भाजपा गोलमुरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने नानकनगर, नामदाबस्ती में मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय की अध्यक्षता में सामूहिक रूप से सभी ने सुना।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मिथिलेश सिंग यादव उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने कहा आज हर घर तिरंगा; घर घर तिरंगा अभियान इस वर्ष अपने चरम पर था। देश के कोने-कोने से इस अभियान से जुड़ी अद्भुत तस्वीरें सामने आई। हमने घरों पर तिरंगा लहराते देखा-स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में तिरंगा देखा, जम्मू-कश्मीर में 750 मीटर लंबे झंडे के साथ तिरंगा रैली निकाली गई और ये रैली दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज पर निकाली गई।

मन की बात एक पेड़ मां के नाम, सशक्त भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में दिनेश कुमार ने कहा की मोदी जी की मन की बात कार्यकर्ताओं और आम जनमानस में नई ऊर्जा का संचार करती है। मिथिलेश सिंग यादव ने कहा की मन की बात से पूरी देश की गतिविधियों का पता चलता है और देश को सामाजिक एकजुटता का भी संदेश प्राप्त होता है।

श्रोतागण में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथलेश सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, प्रोबिर चटर्जी राणा, अशोक सामंता, अमीश अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार, पप्पू कुमार, दीपक प्रताप सिंह, लक्ष्मण बेहरा, अशोक सिंह, प्रकाश सिंह, रंजीत सिंह, राकेश गिरी, मनीषा कुमार, विजेंद्र सिंह, जसबीर सिंह, रिसभ सिंह, पंकज शर्मा, रजत शर्मा नंदी, उमेश गिरी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!