वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया

ग्राम अमरोली रतनपुर में प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि, बताया प्रेरणास्रोत

अलीगंज वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस शुक्रवार को विकासखंड अलीगंज के ग्राम अमरोली रतनपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने एकत्र होकर अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने उनके अदम्य साहस और देशभक्ति को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में अद्वितीय वीरता का परिचय दिया और अपने प्राणों की आहुति देकर देश की आजादी के लिए अमूल्य योगदान दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष 20 मार्च को उनका बलिदान दिवस मनाया जाता है, जो आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और साहस की प्रेरणा देता है। इस मौके पर युवाओं को उनके जीवन संघर्ष और बलिदान के बारे में विस्तार से बताया गया, जिससे वे राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझ सकें। जिला उपाध्यक्ष कुमारी आशीष राजपूत ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी का जीवन त्याग, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और देश की स्वतंत्रता के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष किया।

उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और समाज को सही दिशा दिखाता रहेगा। उन्होंने नारी शक्ति का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज भी समाज को जागरूक और सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने वीरांगना के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ ली।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक दिलीप कुमार राजपूत पूर्व प्रधान , आशीष राजपूत जिला उपाध्यक्ष, अभिषेक गोपाल शर्मा जिला मंत्री, विजय मंडल उपाध्यक्ष, अर्जुन सिंह कश्यप जिला उपाध्यक्ष, सत्यभान सिंह पूर्व प्रधान, संजीव राजपूत एडवोकेट, नवीन राजपूत मण्डल अध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह बूथ अध्यक्ष रामनिवास आलोक, कदम सिंह फौजी, बलवीर सिंह, राजकिशोर, कमल किशोर रामविलास, ज्ञान सिंह, विनोद कुमार, डा केश राम, भूपेंद्र सिंह, अंकित, मोहित, सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *