कानपुर में गरजीं मायावती – पूंजीपतियों से पैसा लेकर चुनाव लड़ती भाजपा और कांग्रेस

पूंजीपतियों से पैसा लेकर सरकार चलाती कांग्रेस और भाजपा

-अगर इस बार ईबीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो परिणाम आएंगे बढ़िया

– आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस की तर्ज पर चल रही भाजपा


सुनील बाजपेई
कानपुर। चल रहे लोकसभा चुनाव में जीत के लिए मतदाताओं को रिझाने के क्रम में आज शुक्रवार को रमईपुर स्थित मगरासा गांव मैं जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि इस बार अगर ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो निश्चित रूप से परिणाम बढ़िया आने वाले हैं। वह यहां कानपुर से प्रत्याशी कुलदीप भदौरिया व अकबरपुर के प्रत्याशी राजेश द्विवेदी के समर्थन में सभा को संबोधित कर रही थीं।

इस दौरान उन्होंने भाजपा और कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा के नमक खाकर वोट देने मुद्दे को उठाते हुए कहा कि यह मुक्त राशन जनता का हक है। यह आपके पैसे से ही आपको खिलाकर वोट अपने पक्ष में लेने का प्रलोभन दिया जा रहा है। इसलिए 13 को जब वोट देने जाएं तो सतर्क रहें।

चौथे चरण के मतदान से तीन दिन पहले मायावती ने यह भी कहा कि बीजेपी के अच्छे दिन के वादे हवा हवाई रह गए। अन्य पार्टियों आरक्षण को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है। उनकी नीतियों से समाज का गरीब और किस वर्ग परेशान है। गलत आर्थिक नीतियों से व्यापारी वर्ग भी परेशान चल रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की आड़ में मुस्लिम समाज का शोषण किया जा रहा है।

उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि हमारी पार्टी मुस्लिम संत और ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए काम करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और अन्य पार्टी बड़े-बड़े उद्योगपतियों को पैसे लेकर उन्हें राज्यसभा और विधान परिषद भेजती है। उन्होंने आरक्षण के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कांग्रेस शुरू से ही आरक्षण का विरोध करती रही है। अब भाजपा भी उसी तर्ज पर चल रही है।
उन्होंने सवाल उठाते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस के लोग किस मुंह से कहते हैं कि वह आरक्षण के हितैषी हैं दलित पिछड़े और आदिवासी के हिमायती बना सिर्फ वोट की राजनीति है।

बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा ने कभी भी संविधान के हिसाब से आरक्षण देने का कार्य नहीं किया है। भाजपा सत्ता में है फिर भी ब्राह्मण समाज का सबसे अधिक उत्पीड़न हो रहा है जिससे यह समाज दुखी है।

उन्होंने चुनावी मंच से यह भी कहा कि अगर ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो चुनावी नतीजे कुछ और होंगे। उन्होंने जनता को एग्जिट पोल से सतर्क रहने के लिए कहा और इसके झांसे में नहीं आने की बात कही। उन्होंने यह कहा कि बसपा सर्वजन हिताय पर सरकार चलाएगी। दलित और आदिवासी के पिछड़ों की सुरक्षा और उत्थान के लिए कार्य करेगी।

मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि यह दोनों पार्टियां पूंजीपतियों से चंदा लेकर चलने वाली सरकार हैं। जबकि बसपा ऐसा नहीं करती है। मायावती ने कहा कि बीएसपी कार्यकर्ताओं के सहयोग और जन्म दिन के मौके पर जो थोड़ा-थोड़ा पैसा एकत्र होता है। वहीं पैसा पार्टी में खर्च होता है। जबकि भाजपा और कांग्रेस पूंजीपतियों से पैसा लेकर चुनाव लड़ती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!