मेहदावल विधायक ने जीपीए प्रतिनिधियों को कराया विधानसभा शीतकालीन सत्र का अवलोकन

संतकबीरनगर।मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल त्रिपाठी की पहल पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई मेहदावल के प्रतिनिधिमंडल को विधानसभा में आयोजित शीतकालीन सत्र की कार्यवाही देखने का अवसर मिला। विधायक ने अपने निजी संसाधनों से पत्रकारों को विधानसभा ले जाकर सत्र की प्रक्रिया और गतिविधियों की जानकारी दी।इस दौरान जीपीए प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष अतुल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुनील कुमार अग्रहरि, जिला ऑडिटर विनोद अग्रहरि, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रेम नारायण राय तथा तहसील अध्यक्ष महबूब पठान उपस्थित रहे।विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र के पत्रकारों और आम लोगों को विधानसभा की कार्यवाही से रूबरू कराना लोकतंत्र को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि शीतकालीन सत्र के दौरान लगातार क्षेत्र के पत्रकारों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को विधानसभा भ्रमण कराया जा रहा है।जीपीए पदाधिकारियों ने विधायक के इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि विधानसभा की कार्यवाही प्रत्यक्ष रूप से देखने से पत्रकारों को लोकतांत्रिक व्यवस्था की बेहतर समझ मिलती है। तहसील अध्यक्ष महबूब पठान ने भी इस पहल को प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *