मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से BSPS उत्तराखंड राज्य इकाई ने की शिष्टाचार भेंट।
प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री, राष्ट्रीय संगठन सचिव गिरिधर शर्मा सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद।

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ(BSPS) की उत्तराखंड प्रदेश इकाई ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री, राष्ट्रीय संगठन सचिव गिरिधर शर्मा,प्रदेशमहामंत्री राजीव थपलियाल,गढ़वाल प्रभारी नवल किशोर खाली जिला चमोली अध्यक्ष पुष्कर नेगी व सदस्य सत्यनारायण गायत्री ने पत्रकारों के तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी मौजूद थे।इस दौरान मुख्यमंत्री से बसपा के प्रतिनिधि मंडल ने पत्रकार हितों के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की और BSPS द्वारा पत्रकारहित में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी।
