विधायक पुत्र ने एसआईआर फार्म भरने की प्रगति जांची.. दर्जनों गाँवो के लोगों से किया सम्पर्क.

अलीगंज विधायक पुत्र सूरज राठौर ने गुरवार को अलीगंज क्षेत्र के दर्जनों गाँवो का दौरा कर लोगो से जन सम्पर्क किया साथ ही कुछ लोगों को फार्म भी स्वयं भरवाये। उन्होंने एसआईआर फार्म भरने की प्रगति का जायजा लिया. कार्यकर्ताओं से फार्म भरने की स्थिति, लंबित प्रपत्रों तथा मतदाताओं को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।विधायक प्रतिनिधि सूरज राठौर ने बताया कि एसआईआर अभियान को तेजी से पूरा करना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और बीएलओ से सम्पर्क कर वे समयबद्ध तरीके से घर-घर संपर्क अभियान जारी रखें और प्रत्येक पात्र मतदाता तक फार्म पहुंचाना सुनिश्चित करें।उन्होंने खरसुलिया नयागांव फकीर पुरा फर्द पुरा हरसिंह पुर में अपनी टीम के साथ सम्पर्क किया. लोगों से कहा कि जल्द अपने अपने फार्म भरकर बी एल ओ को जमा करें. यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य हैं. बीएलओ को समस्या बताये और अपने परिवार पड़ोस के फार्म समय सीमा में जमा कर सहयोग प्रदान करें.कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक ने सभी के प्रयासों की सराहना की और अभियान में और तेजी लाने का आह्वान किया।दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *