बच्चे की नादानी के चलते माँ की मौत नानी गम्भीर घयाल! परिजनों में मचा कोहराम!

5 वर्षीय बालक ने ट्रैक्टर को कर दिया था स्टार्ट और चली गयी माँ की ममता!

अलीगंज। अलीगंज क्षेत्र में सुबह एक नादान बच्चे ने खेल खेल में घेर में खड़े ट्रैक्टर को स्टार्ट कर दिया और ट्रैक्टर चल गया वही पास में खड़ी माँ व नानी के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ गया जिसमें माँ की मौके पर ही मौत हो गयी वही नानी गम्भीर रूप से घायल हो गयी जिसका इलाज आगरा हॉस्पिटल में चल रहा है

गुरुबार को मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज के जैथरा थाना क्षेत्र के ग्राम टोडी नगला निवासी पिंकी पत्नी शिवकुमार व उसका 5 वर्षीय पुत्र अपने पिता के घर ग्राम पुराहार थाना अलीगंज अपने मायके आयी थी। बताया गया चन्द्रपाल के घर के बाहर घेर में ट्रैक्टर खड़ा हुआ था उसी ट्रैक्टर में चावी लगी हुई थी वही माँ पिकी ने अपने 5 वर्षीय वेटे को ट्रैक्टर पर बिठा दिया वही पर पिकी की माँ स्नेहलता भी मौजूद थी।अचानक बच्चे ने ट्रैक्टर की चाबी को घुमा दिया और ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया चूंकि ट्रैक्टर ढलान पर खड़ा था ट्रैक्टर चल गया बच्चे की जान को वचाने के माँ बेटी ने प्रयास किया प्रयास असफल रहा लेकिन ट्रैक्टर के नीचे में पिकी व उसकी माँ दब गई माँ की मौके पर मौत हो गयी।

वही नानी स्नेहलता भी गम्भीर घयाल हो गयी ट्रैक्टर रोकने का प्रयास बेटे ने किया था लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था माँ की ममता सदैव के लिये चली गई। घटना की जानकारी परिजनों व गांव वालों को हुई तो मौके पर लोग जा पहुँचे।परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर अलीगंज कोतवाली प्रभारी अमित कुमार घटना स्थल पर पहुँचे।जाँच पड़ताल की।वही बताया गया कि मृतका के शव को उनके ससुराली जन जैथरा ले गए थे पीएम नही करवाया था।
घटना से सम्बंधित अभी कोई तहरीर नही आयी है।जाँच जारी है। जो भी सम्भव होगा कार्यवाही की जायेगी।
सुधांशु शेखर सीओ अलीगंज।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *