सांसद बिद्युत वरण महतो ने राजनीति के शिखर पुरुष को याद किया।

जमशेदपुर। सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत और हमारे पथ प्रदर्शक पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर शीतला भवन बागुनहातु में उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अटलजी का जीवन अनुकरणीय है। अपने शासनकाल में उन्होंने न्युनतम सरकार और अधिकतम शासन का सूत्र दिया। इसलिए उनके कार्यप्रणाली को आज भी याद किया जाता है। आज सांसद श्री महतो ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जाॅंच शिविर सह कम्बल वितरण समारोह में शिरकत किये। जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने किया।

उक्त अवसर पर अभिमन्यु सिंह चौहान, शशांक शेखर, अमित सिंह, नवजोत सिंह सोहल, कंचन दत्ता, मुकेश सिंह, प्रवीण सिंह आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!