चंद्रयान- 3 के चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग होने पर सांसद विद्युत वरण महतो ने PM समेत वैज्ञानिकों के टीम को हार्दिक बधाई दी है।

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश के समस्त वैज्ञानिकों के टीम को सांसद विद्युत वरण महतो ने अपनी ओर से हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज आप सबों के हार्दिक प्रयास व लगन का देन है कि चंद्रयान – 3; चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सका है।

मिशन चंद्रयान – 3 के चंद्रमा के सबसे कठिन दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत के पहला देश बनने पर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि देश के समस्त वैज्ञानिकों के टीम भावना के साथ-साथ देश के सशक्त, सक्षम और दूरदृष्टि वाले नेतृत्व का यह परिणाम है।

उन्होंने इस सामूहिक प्रयत्नों को नमन करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही यह अभियान सफल हो पाया है। अब वह दिन दूर नहीं की आने वाले वर्षों में भारत निश्चित रूप से दुनिया के सबसे विकसित राष्ट्र की श्रेणी में शामिल होगा।

सांसद श्री महतो ने वैज्ञानिकों की टीम में युवा वैज्ञानिक आयुष झा को भी विशेष रूप से बधाई दी है और कहा कि जमशेदपुर ने भी इस मिशन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है यह हम लोगों के लिए सौभाग्य एवं गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!