जाति जनगणना पर जागरूकता अभियान चलाएगा : मुंडा समाज

झारखंड, जमशेदपुर। सोपोडेरा में आदिवासी मुंडा समाज के अध्यक्ष रुद्र मुंडा के अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में जाति जनगणना पर चर्चा करते हुए राम सिंह मुंडा ने कहा कि आदिवासी मुंडा समाज जाति जनगणना में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगा एवं अपना अपना जाति मुंडा एवं अपना धर्म सरना बतायेगा।

इसके लिए समाज की ओर से जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। बैठक में पिछले 13 अप्रैल 2025 को संपन्न हुए सरहुल महोत्सव आयोजन की समीक्षा की गई। उक्त बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि मुंडा समाज ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बस्तियों के महिलाओं को मिला कर आदिवासी मुंडा महिला समिति का गठन किया जाएगा जो समाज में लगातार सामाजिक गतिविधियां, आदिवासी परंपराओं पर जागरूकता अभियान चलाने का काम करेगी।

बैठक के दौरान मुख्य रूप से मुखिया सुनीता नाग एवं प्रभु राम मुंडा, पंचायत समिति सदस्य रुद्र मुंडा, प्रकाश सांडील, धन सिंह मुंडा, महेश नाग, सुलेखा सांडील, सीमा मुंडा, किरण देवी, सुमित्रा नाग, रुक्मणि सोलंकी, राज सांडील, राम सिंह मुंडा, धीरज सांडील, कृष सांडील आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *