एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


बहराइच। थाना रुपईडीहा क्षेत्र में एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना स्थल से आलाकत्ल भी बरामद किया है।


पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पूछताछ व साक्ष्यों के आधार पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, डंडा व अन्य सामान बरामद किया गया।


पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 41/2026 धारा 103(1), 109(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *