मिहींपुरवा मे आयोजित हुआ उद्योग व्यापार मंडल मिहींपुरवा का शपथ ग्रहण समारोह।

मुख्य अतिथि रहे अध्यक्ष संजय सिंह व महामंत्री विजय पोरवाल संग लगभग एक दर्जन पदाधिकारी ने ली शपथ।

अनूप कुमार मोदी जिला उपाध्यक्ष एवं छोटेलाल गुप्ता तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनीत।

मिहींपुरवा/ बहराइच– तहसील मिहींपुरवा के नगर पंचायत मिहींपुरवा मे पिछले दिनों व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न हुआ था जिसमें अध्यक्ष पद पर संजय सिंह एवं महामंत्री पद पर विजय पोरवाल निर्वाचित हुए थे।

मिहींपुरवा कस्बे के मोदी अतिथि भवन परिसर में उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष कुलभूषण अरोड़ा तथा विशिष्ट अतिथि के रुप मे महामंत्री बृजमोहन मातन हेलिया, उपाध्यक्ष नानपारा व्यापार मंडल अध्यक्ष मुशीर सेठ मौजूद रहे।

समारोह मे सर्वप्रथम व्यापार मंडल मिहींपुरवा के संरक्षक मंडल की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को बुके व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष कुलभूषण अरोड़ा ने जिले के प्रतिष्ठित व्यापारी अनूप कुमार मोदी को जिला उपाध्यक्ष एवं डॉक्टर छोटेलाल गुप्ता को तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनीत करने की घोषणा की तत्पश्चात जिले के पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष ने मिहींपुरवा के अध्यक्ष संजय सिंह एवं महामंत्री विजय पोरवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी शफीक अंसारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन रस्तोगी, उपाध्यक्ष गुंजन मिश्रा, ऋषि श्रीवास्तव, इरफान खान, संतोष पोरवाल, धनंजय मदेशिया,संगठन मंत्री नवीन अग्रवाल कोषाध्यक्ष, सुधीर पोरवाल नगर मंत्री व सुधीर कुमार गुप्ता मीडिया प्रभारी तथा राजेश मौर्य को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि कुलभूषण अरोड़ा ने कहा कि व्यापारी बंधु व्यापार मंडल की बैठकों में अवश्य पहुंचे एवं अपनी-अपनी समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराते रहें जिससे समस्याओ का समाधान किया जा सके।

इस मौके पर वर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि कि हमारे सभी व्यापारी सम्मान के पात्र है। व्यापारियों के सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया जाएगा। हम सब व्यापारी एकजुट रहकर सदैव व्यापारी हित में कार्य करते रहेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल चौधरी एवं पूर्व प्रमुख श्रवण कुमार मद्धेशिया,व्यापार मंडल के संरक्षक डॉ. छोटेलाल गुप्ता ,वरिष्ठ व्यापारी बाबूलाल शर्मा,गोविंद अग्रवाल ,फैयाज अंसारी, गुरमीत सिंह एवं सुदामा सिंह ,फैसल खान सहित सभी व्यापारी उपस्थित रहे।शपथ ग्रहण समारोह के बाद लोगों ने जल पान व भोजन ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!