
जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे कर रहे जांच पड़ताल
अलीगंज तहसील क्षेत्र के लाडमपुर कटारा गांव समीप भूमिराज कालेज के समीप ऑयल इंडिया जमीन के अन्दर पेट्रोल डीजल और प्राकृतिक गैसों की तलाश में पहुंची है ।अल्फा जीरो कंपनी के अधिकारी गांव में कच्चे तेलों और प्राकृतिक गैसों की तलाश करने पहुंची है।जमीन की खुदाई का कार्य प्रारम्भ हो गया ये तलाश प्रदेश भर के 44 जिलों में चल रही है।जांच टीम के पहुंचते ही गांव में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया ।
हैवी ड्रिलिंग मशीनों के सहारे कच्चे तेल की तलाश शुरू हुई है।अधिकारियों ने मशीनें लगाकर जमीन की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है।ये खुदाई जमीन के अन्दर 80 फुट की जाएगी और 60,60मीटर दूरी पर खुदाई का कार्य किया जाएगा।फील्ड इंचार्ज संतोष मौर्य,अल्फा जीरो कंपनी के अधिकारी प्रवीण की नेतृत्व वाली टीम कच्चे तेलों की तलाश कर रही है।ग्रामीणों को भी क्षेत्र में जमीन के अन्दर कच्चे तेल होने की संभावना बढ़ गई है।अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि आयल इंडिया इस क्षेत्र में कितने दिनों तक जांच करेगा।

कंपनी के अधिकारी संतोष मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आयल इंडिया प्रदेश भर के 44 जिलों में कच्चे तेलों की तलाश कर रही है नया गांव क्षेत्र में भी तलाश की जा रही है ।कंपनी के अधिकारियों की निगरानी में जांच पड़ताल की जा रही है नया गांव से मैनपुरी शिकोहाबाद तक ये जमीन के अन्दर कच्चे तेल की तलाश जारी है।बोरिंग मसीन के माध्यम से तलाश की जा रही है मैग्नेट मशीन से पाताल में पत्थर तोड़ कर जांच की जा रही है।
दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश
