लखनऊ।
बसंत पंचमी के अवसर पर एसएसडी पब्लिक स्कूल, अलीनगर सुनहरा कृष्णा नगर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई।
विद्यालय के 72 मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा खुशबू व अंतिमा की सरस्वती वंदना से हुई और समापन मानव धर्म प्रार्थना के साथ हुआ।
विद्यालय प्रबंधक रामानंद सैनी व डायरेक्टर प्रशांत सैनी ने बच्चों को लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि लोहिया वाहिनी के लखनऊ जिला अध्यक्ष, समाजसेवी व अधिवक्ता शशिलेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा ही समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने राष्ट्र माता सावित्री फुले व अन्य सामाजिक योद्धाओं को याद करते हुए बच्चों को आगे बढ़ाने की अपील की।
कार्यक्रम में मंजू सैनी, श्रेया मिश्रा, मीना रावत, आराधना मिश्रा, अपर्णा, सर्वेश कुमार, जानवी सिंह व मधु अवस्थी ने भी अपने विचार रखे।
