आदिवासी मूलवासी समाज के महान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री विजय शंकर नायक ने बिरसा चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस पावन अवसर पर श्री नायक ने बिरसा मुंडा के दिखाए सपनों को साकार करने का दृढ़ संकल्प लिया और समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। इन्होने यह भी कहा कि “25 साल बाद भी अधूरे हैं बिरसा के सपने” –
इस अवसर पर विजय शंकर नायक ने माल्यार्पण के पश्चात संबोधित करते हुए कहा,कि“भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। लेकिन दुख की बात है कि उनके बलिदान के 25 वर्ष बाद भी उनके सपने आज भी अधूरे हैं। आज भी हमारे आदिवासी भाई-बहन विस्थापन, शोषण और अधिकारों से वंचित हैं। अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर बिरसा के सपनों को साकार करें।”
श्री नायक ने आगे कहा,
“आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच बिरसा मुंडा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करेगा। यह संकल्प हम सबका है कार्यक्रम की मुख्य झलकियां
माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि: बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि।
संकल्प सभा: आदिवासी समाज के युवा, महिला एवं बुजुर्गों की उपस्थिति।
संदेश: जल-जंगल-जमीन की रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार पर जोर।
आह्वान: एकजुट होकर बिरसा के सपने साकार करें
श्री नायक ने सभी आदिवासी एवं मूलवासी समुदायों से एक मंच पर आने और अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने का आग्रह किया। माल्यार्पण मे रंजीत उरांव, करमा लिंडा, दिपक राम, विक्की पाहन,आनन्द तांबा एवं शैडो लोग उपस्थित थे ।
