नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती पर टाटा स्टील व टाटा मोटर्स के यूनियन के अधिकारियों ने उनके पराक्रम को याद किया।

जमशेदपुर टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती दिनांक 23 जनवरी 2024 को यूनियन कार्यालय में रखे गए नटजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने उनके पराक्रम को याद कर बताया कि श्री बोस भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिए, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया “जय हिन्द” का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया।

भारतवासी उन्हें नेता जी के नाम से सम्बोधित करते हैं। मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, शैलेश कुमार सिंह-उपाध्यक्ष, संजय कुमार सिंह-उपाध्यक्ष, सरोज कुमार सिंह-सहायक सचिव, जयदेव उपाध्याय, निदेशक-एमजेसी और बड़ी संख्या में यूनियन के सदस्य, समिति सदस्य एवं स्टाफ उपस्थित थे।
वहीं टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती उनके फ़ोटो पर मालार्यपन कर मनाई। उक्त अवसर पर नेताजी के द्वारा किये गए कार्यो का बखान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!