आदिवासी जनजातीय अधिवेशन में PM के आगमन पर हजारों की संख्या में 11 Feb को आदिवासी कार्यकर्ता जमशेदपुर महानगर से रांची कुच करेंगे :राम सिंह मुंडा

भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का एक बैठक दिनांक 3 फरवरी 2024 को जिला अध्यक्ष बिनानंद सिरका के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला के प्रभारी राम सिंह मुंडा, प्रदेश प्रवक्ता काजू सांडिल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य उपेंद्र सरदार, जिला उपाध्यक्ष राजीव सिन्हा के उपस्थिति में जिला स्तरीय जातीय सम्मेलन के लिए विधानसभा स्तरीय संयोजक और सहसंयोजक का चयन किया गया। आगामी कार्यक्रम ध्रुर्वा रांची जिला प्रभात तारा स्टेडियम में 11 फरवरी 2024 को आदिवासी जनजातीय अधिवेशन में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर जमशेदपुर महानगर से हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के कार्यकर्ता सामिल होगे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी सह जिला प्रभारी राम सिंह मुंडा ने कहा कि रांची के कार्यक्रम में जमशेदपुर महानगर से दस हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे, महा अधिवेशन को सफल बनाने के लिए तैयारी हेतु सभी विधानसभा स्तर से संयोजक सह संयोजक की जिम्मेदारी मुख्य रूप सौपी गई है जिसमे से जमशेदपुर महानगर से संयोजक के रूप में रमेश बास्के, सह संयोजक विजय सोय को जिम्मेदारी दी गई। साथ ही जुगसलाई विधानसभा से जातीय समुदाय सम्मेलन हेतु संयोजक शरद सिंह सरदार सह संयोजक गणेश सोलंकी, एवं माला मुंडा।

पोटका विधानसभा से संयोजक खेला राम बेसरा, सह संयोजक ईश्वर सोरेन, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से संयोजक दीपक सुंडी, सह संयोजक विनोद उमंग, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से संयोजक चांदमुनि कुंकल, सह संयोजक रमेश नाग, को जिम्मेदारी सौंपी गई साथ ही चारों विधानसभा के सलाहकार के रूप में मेघलाल टुडू को जिम्मेदारी दी गई है।

इस बैठक में मनोज सरदार गुलशन टुडू मनोज बोदरा गणेश भूमिज वीरेन मुर्मू सुभाष महाली फिलिप तिर्की सुशील हेस्सा संजय मुंडा भूषण मुर्मू समीर तिर्की जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्ह विनोद माझी अनिल टुडू अमित मुर्मू व अन्य गणमान्यों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!