पुलिस अधीक्षक  बहराइच द्वारा छठ पर्व की पूर्व संध्या पर झिंगहा घाट व मरी माता मंदिर का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की गयी ।

छठ पूजा के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच लिस अधीक्षक बहराइच द्वारा आज दिनांक 26.10.2025 को झिंगहा घाट व मरी माता मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा छठ पर्व से सम्बन्धित तैयारियों की समीक्षा की गयी।

छठ पर्व को सौहार्दपूर्ण सकुशल सम्पन्न कराये जाने तथा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को मद्देनजर रखते हुए घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, घाट पर जाने वाले रास्तों की स्थिति व साफ-सफाई, नाव व गोताखोर आदि का निरीक्षण किया गया ।

जनपद में श्रद्धालुओं द्वारा छठ पर्व मनाया जाएगा जहाँ पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गयी है । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि सुरक्षा एवं निगरानी हेतु राजस्व टीम के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए तथा सहज आवागमन एवं पार्किंग की व्यवस्था, आवागमन रूट निर्धारित कर वाहनों के आने-जाने को नियंत्रित किया जाए जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, नगर आयुक्त क्षेत्राधिकारी नगर सिटी मजिस्ट्रेट थाना प्रभारी को0 देहात व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *