जनहित के मुद्दे पर भाजपाइयों ने जिला उपायुक्त के नाम BDO को दिया ज्ञापन।

जमशेदपुर। भाजपाइयों के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सुंदरनगर मंडल की ओर से मंडल के अध्यक्ष चंचल चक्रवर्ती के अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना का आयोजन परसुडीह में किया गया। धरना में मुख्य रूप से जिला भाजपा की ओर से सुंदरनगर मंडल के प्रभारी एवं पोटका विधानसभा के कार्यक्रम के सहसंयोजक सुबोध झा, उपेंद्रनाथ सरदार पोटका विधानसभा अंतर्गत एस्टी मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, भाजपा के वरिष्ठ नेता सह जिला परिषद कुसुम पूर्ति उपस्थित रहे।

उस दौरान कहा गया कि यदि एक माह के अंदर सड़क निर्माण का कार्य को प्रारंभ नहीं किया गया तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

धरना कार्यक्रम समाप्त कर प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में उपायुक्त महोदय के नाम मांग पत्र सोपा गया, मांग पत्र सौंपने वाले में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, भाजपा पोटका के सह संयोजक एंवम् मंडल प्रभारी सुबोध झा, जिला परिषद् कुसुम पूर्ति, चंचल चक्रवर्ती, एस्टी मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य उपेंद्र सरदार, मंडल के महामंत्री वरुण सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय चौबे,

नितिन त्रिवेदी, वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेक त्रिवेदी, अभय चौबे, वरिष्ठ नेता ईश्वर सोरेन, शंभू डे, सी डी प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष सोमनाथ चक्रवर्ती, मोटू सिंह, सोनू शर्मा, महामंत्री जनता सरदार, मंत्री हरिराम तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शृंगारी, कल्पना पोद्दार, किसान मोर्चा अध्यक्ष मिठू भूमिज, निवास सरदार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, संतोष शर्मा, एस सी मोर्चा से राज मुखी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!