थानाः- रुपईडीहा
मु0अ0सं0- 036/2025
धारा- 8/20 NDPS ACT
बहराइच पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम एवं मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व तस्करी करने वाले अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह के कुशल नेतृत्व व प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह के निर्देशन में नि0अ0 रणजीत यादव व उ0नि0 संतोष कुमार यादव मय हमराही पुलिस बल व SSB टीम की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 07.02.2025 को समय 20.30 बजे एक नफर अभियुक्त तप्त बहादुर शाही पुत्र इन्द्रु शाही उम्र करीब 51 वर्ष निवासी इवर वार्ड न0 4 पो0 पुल्मा PS जाजकोट जिला जाजकोट राष्ट्र नेपाल को 415 ग्राम नाजायज चरस के साथ SSB चेक पोस्ट रूपइडीहा से गिरफ्तार किया गया l
जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 036/2025 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही अभियुक्त तप्त बहादुर शाही पुत्र इन्द्रु शाही उम्र करीब 51 वर्ष निवासी इवर वार्ड न0 4 पो0 पुल्मा PS जाजकोट जिला जाजकोट राष्ट्र नेपाल को पेशी हेतु माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया l
अभियुक्त का नाम पताः-
1. तप्त बहादुर शाही पुत्र इन्द्रु शाही उम्र करीब 51 वर्ष निवासी इवर वार्ड न0 4 पो0 पुल्मा PS जाजकोट जिला जाजकोट राष्ट्र नेपाल
गिरफ्तारी का स्थान-
SSB चेक पोस्ट रूपइडीहा
बरामदगी का विवरण –
1. 415 ग्राम चरस (कीमत करीब रू020 लाख)
2. 01 अदद मोबाइल