एटा जनपद के जैथरा कस्बे में ‘ऑपरेशन जागृति 5 फेज’ का आयोजन किया गया।

एटा जनपद के जैथरा कस्बे में ‘ऑपरेशन जागृति 5 फेज’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ट्रिपल एस पब्लिक स्कूल में हुआ, जिसमें छात्राओं को अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताव पांडे, क्षेत्राधिकारी नीतीश कुमार गर्ग, जागृति ऑपरेशन प्रभारी जागृति चतुर्वेदी, कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर, थाना प्रभारी रीतेश ठाकुर और विद्यालय के प्रबंधक रंजीत सिंह यादव सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम में जैथरा कस्बे के एस एस एस पब्लिक स्कूल, आर डी साइंटिफिक इंटर कॉलेज और गांधी इंटर कॉलेज की छात्राओं को बेटियों के साथ होने वाले अपराधों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया गया ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

छात्राओं ने इस जागरूकता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। कई छात्राओं ने अतिथियों के सामने नाटक के माध्यम से ‘ऑपरेशन जागृति 5 फेज’ के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। एक छात्रा ने संगीत के जरिए भी नारियों को जागरूक करने का प्रयास किया।

इस दौरान एक नाटक के माध्यम से ग्राउंड में अस्थाई रूप से एक थाना बनाया गया। इसमें दो छात्राएं कुछ मनचले लड़कों की शिकायत लेकर पहुंचीं। ग्राउंड में मौजूद उपनिरीक्षक रमेश चंद्र जोगिया और महिला पुलिसकर्मी अंजली उपाध्याय ने उनका शिकायती पत्र लिया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

कई छात्राओं ने एडीजी अनुपमा कुलश्रेष्ठ, डीआईजी प्रभाकर चौधरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के चित्रों की प्रिंटिंग बनाकर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताव पांडे और क्षेत्राधिकारी नितेश गर्ग को भेंट की। इस कार्यक्रम में हजारों छात्र-छात्राएं, अभिभावक और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *