मौनी अमावस्या पर त्रिवार्षिक सामाजिक समरसता सहभोज का आयोजन


संतकबीरनगर।मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर रविवार को नगर पंचायत धर्मसिंहवा स्थित लॉर्ड बुद्धा जी फाउंडेशन के शिविर कार्यालय पर त्रिवार्षिक सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य दुर्गा प्रसाद राय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित इस सामूहिक सहभोज कार्यक्रम में वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, भाईचारे और आपसी सद्भाव के महत्व पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य करते हैं तथा आपसी सहयोग और सद्भावना की भावना को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम के आयोजक राजेश तिवारी ने बताया कि सामाजिक समरसता सहभोज का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी मेल-जोल को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि समाज में सुख-दुख में सहभागिता और मधुर संबंध बनाए रखना ही इस आयोजन का मूल उद्देश्य है।सहभोज कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बृजनंदन पाठक, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामप्रवेश शुक्ला, मंडल मंत्री अजय सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज के प्रबंधक रामचंद्र शुक्ल सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *