युवा चौपाल कार्यक्रम में विकसित भारत का अपना विजन पर प्रकाश डाला गया।

जमशेदपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देशित कार्यक्रम युवा चौपाल आज बर्मामाइंस मंडल अंतर्गत रघुबर नगर शक्ति केंद्र में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि जेन्ट सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई जहां विकसित भारत का अपना विजन पर विशेष चर्चा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयूमो ज़िला अध्य्क्ष अमित अग्रवाल, भाजयूमो जिला महामंत्री सह मंडल प्रभारी अभिमन्यु सिंह, बर्मामाइंस मण्डल महामंत्री सूरज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने युवा चौपाल में कहा चुनाव का मुद्दा पहले दिन से विकसित भारत ही है। हम लोगों के बीच जाकर उन्हें विकसित भारत का अपना विजन बता रहे हैं। हमारे पास 10 वर्षों का ट्रैक रिकॉर्ड है, अगले 25 वर्षों का विजन है, आने वाले 5 साल का रोडमैप है और पहले 100 दिन का प्लान है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के पास ना तो काम का कोई ट्रैक रिकॉर्ड हैं ना ही कोई विजन है। वो विभाजन की राजनीति और बांटने वाले विचार लेकर सामने आ रहे हैं।

सबको पता है कि हमारा ट्रैक रिकॉर्ड कैसा है। मैं सौ दिन में काफी चीजें करता हूं। आज भी हमारी टीम इस पर काम कर रही हैं। इसमें क्या होगा वो आपको उस समय ही पता चलेगा। यूसीसी और वन नेशन वन इलेक्शन हमारे संकल्प पत्र का हिस्सा है तो हम इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह जो 400 पार का नारा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का नारा नहीं है; भारत की जनता की आवाज है। इसके साथ लोगों का भावनात्मक जुड़ाव है।

दशकों से भारत के लोगों के मन में ये भावना थी कि आर्टिकल 370 हटना चाहिए। हमने देश की भावना के अनुरूप काम किया। जब हमने इसे हटाया तो जनता ने तय किया कि जिस पार्टी ने ये काम किया है उसे वो 370 सीटें देंगे। युवा साथियों कमर कस कर जी तोड़ मेहनत कर भावी सांसद विद्युत वरण महतो को लोकसभा चुनाव में 6 लाखों वोट से विजयी बनाना है। जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने कहा कि कल आप देखे होगे किस तरह नोटो का खेल कांग्रेस कर रही हैं झारखंड के मंत्री का कारनामा! झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के नौकर के घर से ईडी ने अभी 20 करोड़ रुपये बरामद किए।

झारखंड को ये सभी लूट रहे हैं, जनता भी देख रही हैं जनता इस बार कांग्रेस को उखाड़ फेंकेगी। कार्यक्रम अध्यक्ष समेत अभिमन्यु सिंह चौहान, सूरज कुमार, रविजेंट सिंह, अनिकेत कुमार, शशांक, सौरव, विशु व सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!