श्री विष्णु महायज्ञ की सफलता को बनाई रूपरेखा

संवाद सूत्र, अलीगंज- प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले श्री सात्विक विष्णु महायज्ञ एवं श्रीकृष्ण लीला कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की बैठक पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया और सुझाव आमंत्रित किए गए।

बैठक में जानकारी देते हुए समिति के मुख्य संयोजक एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि श्री सात्विक विष्णु महायज्ञ 26 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 1 नवम्बर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को कलश यात्रा नगर के श्रीरामशाला स्कूल से प्रारंभ होकर यज्ञ स्थल पर समापन होगी। उन्होंने बताया कि प्रातः आठ बजे से महायज्ञ आयोजित होगा। तदुपरान्त सांय पांच बजे से साढे छह बजे तक संगीतमय सुन्दरकाण्ड तथा पसात बजे से रात दस बजे तक श्रीकृष्णलीला का आयोजन किया जाएगा। 1 नवम्बर को महायज्ञ के समापन पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर सूर्यकांत गुप्ता, रामेश्वर दयाल, विनोद आर्य, विशुन चन्द्र गुप्ता, मुनीश्वर दयाल, सुरेश गुप्ता, विनोद आर्या, विश्नु चन्द्र गुप्ता, मुन्नाबाबू गुप्ता, अनिल गुप्ता, मोनी गुप्ता, आयुष गुप्ता, विकास गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!