भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत गोविंदपुर मंडल में PDU प्रशिक्षण महाअभियान आरंभ।

झारखंड, जमशेदपुर। भाजपा द्वारा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक/तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें चुनाव प्रबंधन, अंत्योदय और डिजिटल तकनीक के सिद्धांतों पर जोर दिया जा रहा है। मार्च-अप्रैल 2026 में देश भर के विभिन्न मंडलों में इसके शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जाने अभियान की मुख्य बातें। उद्देश्य : कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सक्षम बनाना और संगठन की मजबूती। ध्यान केंद्रित : चुनाव प्रबंधन और डिजिटल तकनीकों का उपयोग।


आयोजन : भाजपा स्थानीय स्तर (मंडल, विधानसभा) पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है। वैचारिक आधार : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के


‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांतों का प्रचार। इसी क्रम में झारखंड जमशेदपुर महानगर अंतर्गत गोविन्दपुर मंडल में आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जहां सर्वप्रथम आरंभ में दिवंगत नेता बलराम प्रताप के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मंडल के अध्यक्ष जुगनू वर्मा ने बताया कि हमारे प्रिय वरिष्ठ, ज्ञान अर्जित एवं होनहार नेता बलराम प्रताप के असमय निधन से भाजपा गोविंदपुर मंडल परिवार स्तब्ध है। बताते चले कि उपरोक्त प्रथम दिन का सफल आयोजन ‘सहजानंद सरस्वती क्लब’ में किया गया।

जहां प्रशिक्षक के रूप में वक्ता अभय सिंह, बबुआ सिंह एवं मिथिलेश कुमार यादव रहे। सभी ने कनिष्ठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। उक्त अवसर पर प्रभारी राधेश्याम सिंह, अशोक सिंह एवं विमलकांत झा की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंडल अध्यक्ष जुगनू वर्मा के नेतृत्व में गोविन्दपुर के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ भाजपाई, मातृशक्ति और युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पार्टी की विचारधारा को अपने आचरण में उतारने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *