नगला मोहन में दबंग लोगों के कहर से लोग परेशान.पीड़ित ने एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र न्याय की गुहार.


अलीगंज. आये दिन सड़क चकरोड़ आदि पर दबंग लोगों के कब्जे को लेकर शिकायत आती हैं. कुछ का निदान होता हैं तो कुछ प्रार्थना पत्र ठंडे वस्ते में रह जाते हैं. ऐसा ही मामला फिर एक गांव का सामना आया हैं. पीड़ित ने उपजिलाधिकारी अलीगंज को प्रार्थना पत्र दिया. बताते चले कि राजा का रामपुर के ग्राम नगला मोहन में सड़क पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीण जनों में रोष व्याप्त हैं.


पीड़ित धर्म सिंह पुत्र शिवरतन सिंह निवासी नगला मोहन ने उपजिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता को एक प्रार्थना पत्र दिया बताया गया कि गांव नगला मोहन के कुछ दंबग प्रवर्ती के लोग संजीव पुत्र दर्शन सिंह व उनके लडके गांव की मुख्य मार्ग पर अपना ट्रेक्टर मशीन खडे कर रखे हैं. जिससे लोगों को निकलने में काफ़ी परेशानी होती हैं. साथ ही वाहन भी नहीं गुजर पाते हैं.

गांव के लोगों ने ज़ब उक्त से अतिक्रमण हटवाने के लिये कहा तो आरोपी गली गलौज करने लगे साथ ही कहने गए लोगों के साथ मारपीट करने के लिये तैयार हो गए. ग्रामीणों का कहना हैं वे लोग दंबग किस्म के लोग हैं. कभी भी किसी के साथ कुछ घटना कर सकते हैं.

पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार की हैं. प्रार्थना पत्र देने बालों में संदीप शिवकुमार विक्रम सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे.जाँच हेतु राजा का रामपुर थाना प्रभा री को आदेश किया गया हैं.

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *