झारखंड, जमशेदपुर। पेयजल एवं स्वच्छता (डीडब्ल्यू एंड एस) विभाग के द्वारा ग्रामीण और शहरी जल आपूर्ति के लिए बिछाए गए मुख्य पाइपलाइन में राहरगोड़ा – गदड़ा के कुछ स्थानों में लीकेज के कारण मुख्य सड़क निर्माण कार्य रुका हुआ था।

बताते चले की दिनांक 2 फरवरी 2026 से विधायक मंगल कालिंदी के नेतृत्व में पाइपलाइन मरम्ति का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने मीडिया को बताया कि पाइपलाइन मरम्ति के समाप्ति उपरांत शीघ्र ही रोड निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पूर्व में यह मुख्य मार्ग 12 फीट चौड़ी थी; जो की 18 फिट किया गया है। वहीं सड़क की वर्षों रखरखाव के मद्देनजर इसकी मोटाई 8 इंची रखी गई है; इसके उपरांत इसके ऊपर पिच किया जाएगा जिसे आम बोलचाल में कोलतार सड़क कहा जाता है। बहरहाल इस कार्य को देख स्थानीय निवासी में हर्ष का माहौल है।
