पीएम श्री जीजीआईसी बहराइच में आयोजित हुआ खेलकूद दिवस समारोह कार्यक्रम

मुख्य अतिथि के रूप में वीरेश कुमार वित्त एवं लेखाधिकारी रहेनवयुग समाचारबहराइच गेंदघर के पास स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज बहराइच में सोमवार को खेलकूद दिवस समारोह व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को प्रमाण पत्र, मेडल एवं पुरस्कार दिया गया। खेलकूद एवं पुरस्कार विवरण बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वीरेश कुमार वित्त एवं लेखाधिकारी( माध्यमिक)रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नागेंद्र कुमार प्रधानाचार्य जीआईसी बहराइच, डॉक्टर अमित कुमार पांडे प्रधानाचार्य जीआईसी रमपुरवा बहराइच उपस्थित रहे।सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित व सरस्वती वन्दना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त विद्यालय की प्रधानाचार्या मधु यादव (पी०ई०एस०) ने छात्राओं को खेलकूद से सम्बन्धित विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की।बदलते हुए समय की चुनौतियों के अनुरूप सही दिशा चुनने के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया और छात्राओं को अपनी इच्छानुरूप एवं योग्यता के आधार पर लक्ष्य हेतु प्रेरित किया गया। छात्राओं के विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताएं दौड़ प्रतियोगिता,जैवलिन थ्रो,कबड्डी खो-खो विभिन्न प्रकार के खेल इसके साथ ही नृत्य प्रतियोगिता गायन प्रतियोगिता निबंध कला आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई तथा प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को पुरस्कार दिया गया।उक्त कार्यक्रम मे क्रीड़ा प्रभारी/प्रवक्ता पीएम श्री जीजीआईसी बहराइच श्रीमती मीनाक्षी सिंह,श्रीमती प्रतिमा कुमारी,सुश्री शाइस्ता खान,वरिष्ठ लिपिक अभिषेक साहू समस्त शिक्षकाएं व अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *