थाना बेलहरकला पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कैंची बरामद

संतकबीरनगर। अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेलहरकला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को आरोपी अरसद हुसैन पुत्र सिराजुल उर्फ छोटे, निवासी मंझरिया पठान, थाना बेलहरकला को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कैंची भी बरामद की गई।

घटना का विवरण
वादी आदित्य विश्वकर्मा ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि 25 नवंबर को उसका भतीजा अपनी मोबाइल रिपेयरिंग एवं बिक्री की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान अरसद हुसैन सहित कुछ लोग लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर दुकान में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से अरसद ने पीड़ित के पेट में कैंची से वार कर दिया। घायल युवक का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

तहरीर के आधार पर थाना बेलहरकला में मु.अ.सं. 296/2025 धारा 191(2), 115(2), 109, 351(3), 352, 324(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार टीम
– व0उ0नि0 वीरेंद्र कन्नौजिया
– का0 रविन्द्र निषाद
– का0 संतोष चौहान
– का0 रोहित कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *