टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव संचनाल समिति की बैठक में चुनाव कि तैयारी पर विचार विमर्श किया गया।

जमशेदपुर। टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव कक्ष में चुनाव संचनाल समिति की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें चुनाव संचनाल समिति के निर्वाचन पदाधिकारी शाहनवाज आलम, चुनाव उप समिति के सदस्य संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, अजय कुमार चौधरी, श्याम बाबू , आमोद कुमार दुबे एवं चुनाव समिति के सहयोगी धरमबीर कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

वहीं टाटा वर्कर्स यूनियन उप चुनाव 2024 के बैठक की अध्यक्षता कर रहे निर्वाचन पदाधिकारी शाहनवाज आलम ने सर्वप्रथम आज टाटा स्टील जमशेदपुर के सी आर एम विभाग में हुए दुर्घटना, जिसमे एक कर्मचारी (नरेश प्रसाद) के देहांत होने पर दुख प्रकट किया गया और उस दिवंगत आत्मा की शांति के लिए चुनाव समिति के सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखा।

इसके पश्चात चुनाव की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। टाटा वर्कर्स यूनियन उप चुनाव 2024 के कार्यक्रम के अनुसार आज दिनाक 06 जुलाई 2024 को नामांकन फॉर्म वितरण किया गया। बताते चले की निर्वाचन क्षेत्र संख्या TWU/2024/054 विभाग– सेंट्रल प्रोक्योरमेंट से एक सीट के लिए एक ही प्रत्याशी असीम राय ने नामांकन फॉर्म लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!