अनेक सिंह ने जीती 32 इंच स्मार्ट टीवी, रेखा देवी को मिला मिक्सर ग्राइंडर
विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और ग्राहकों के प्रति किया आभार व्यक्त

अलीगंज। नवरात्रि, धनतेरस और दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में अलीगंज के प्रिंस मोटर्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए आयोजित ‘बम्पर लकी ड्रा’ का सफल और भव्य आयोजन आज प्रिंस मोटर्स के प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंस मोटर्स के डायरेक्टर राजीव गुप्ता ने की, जिन्होंने विजेताओं को अपने हाथों से पुरस्कार वितरित किए।
इस रोमांचक लकी ड्रा का मुख्य आकर्षण प्रथम पुरस्कार रहा, जो थाना दरियागंज, कासगंज निवासी विपिन कुमार को मिला। विपिन कुमार को तकरीबन 73,000 रूपये कीमत वाला एक शानदार मोटर स्कूटर प्रदान किया गया। स्कूटर जीतते ही विपिन कुमार की खुशी देखते ही बन रही थी। वही द्वितीय पुरस्कार कैल्ठा, अलीगंज के निवासी अनेक सिंह को मिला।

उन्हें उपहार के रूप में 8,000 रूपये कीमती 32 इंच की लेटेस्ट स्मार्ट टीवी भेंट की गई। इसके अलावा, तृतीय पुरस्कार मोहल्ला सुदर्शनदास, अलीगंज की निवासी रेखा देवी के नाम रहा। उन्हें 2,500 रूपये मूल्य का एक उपयोगी मिक्सर ग्राइंडर प्रदान किया गया। डायरेक्टर राजीव गुप्ता ने इस मौके पर सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रिंस मोटर्स हमेशा अपने ग्राहकों के विश्वास और सहयोग को महत्व देता है।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन ग्राहकों को त्योहारी सीजन की खुशियों में शामिल करने का एक छोटा सा प्रयास था। कार्यक्रम का संचालन और व्यवस्थापन संजीव कुमार गुप्ता और रोहित गुप्ता ने कुशलतापूर्वक संभाला। लकी ड्रा के आयोजन से ग्राहकों में भारी उत्साह देखने को मिला और यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश
