बहराइच 08 जनवरी। प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले रणवीर प्रसाद ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र के साथ महर्षि बालार्क चिकित्सालय पहुंच कर कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा निर्माणाधीन 50 बेडेड क्रिटिकल केयर यूनिट का भी निरीक्षण कर कार्य के प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यस्थल का निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिये।

इसके उपरान्त श्री प्रसाद ने निर्माणाधीन 60 बेडेड आर्थो वार्ड व नर्सिंग हास्टल का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएन के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों को निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण किया जाय।
निर्माणाधीन कार्यों के निरीक्षण के उपरान्त प्रमुख सचिव श्री प्रसाद ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय के इमरजेन्सी वार्ड, ओ.पी.डी., आईसीयू वार्ड, हिंसक वन्यजीवों के हमलों में घायल व्यक्तियों के उपचार हेतु बनाये गये आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया।
