भाजपा उम्मीदवार विद्युत वरण महतो के पक्ष में चला जनसंपर्क अभियान

जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो के पक्ष में डोमजूड़ी, आसनबनी,जादूगोड़ा, गालूडीह,घाटशिला,नरसिंहगढ़,धालभुमगढ़ आदि क्षेत्रों में धुआंधार जनसंपर्क चला। जिसमें स्वयं एनडीए प्रत्याशी विधुत वरण महतो शरिक थे। उक्त क्षेत्र में लोगों ने गर्मजोशी से श्री महतो का स्वागत किया तथा पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कुछ लोगों ने स्थानीय समस्याओं से श्री महतो को अवगत कराया।

जिसपर उन्होंने चुनाव बाद अविलंब स्थानीय समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिये। उक्त जन संपर्क अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के संग जिला आजसू के जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार समेत अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!