सलगाझुड़ी शमशान भूमि का किया गया शुद्धिकरण। मुख्य अतिथि रामचंद्र सहिस ने कहा शमशान भूमि किसी की बपौती नहीं।

जमशेदपुर, सोपोडेरा मैदान स्थित बिरसा मुंडा स्थल पर बिरसा मुंडा के प्रतिमा को माल्यार्पण कर शमशान भूमि तक आज 10 दिसंबर को शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर वामन गोड़ा तालाब से सैकड़ो की संख्या में महिलाएं जल लेकर आईं एवं बिरसा मुंडा प्रतिमा सोपोडेरा में माल्यार्पण कर शोभा यात्रा के माध्यम से सलगाझुड़ी शमशान भूमि तक आई। शमशान भूमि के पास ही सीमांकन पत्थर गाड़ी किया गया। पत्थलगाड़ी स्थल पर ही, शमशान भूमि में दफन मृत आत्माओं के शांति के लिए पूजा अर्चना कि गईं। इस क्षेत्र के पाहन, पुजारी, मुंडा समाज, हो समाज एवं संथाल समाज के पुजारी के पारंपरिक विधि विधान से मुर्गा का बलि चढ़ा कर किया गया।

उक्त अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। श्री सहिस ने इस अवसर पर कहा कि वर्षों पुराना सलगाझुड़ी श्मशान घाट किसी की बपौती नहीं है। शमशान भूमि टाटा कंपनी स्थापित होने से पहले से है। इस शमशान भूमि में क्षेत्र के आदिवासी मूलवासी एवं गरीब तबके के लोग अपने सव को दफन करते हैं। शमशान भूमि पर कूदृष्टि रखने वाले होसियार हो जाएं। आदिवासी समाज भूमाफियाओं को शमशान भूमि पर अवैध कब्जा नहीं करने देंगें। आदिवासी समाज के भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आदिवासी समाज के हर मोर्चे पर साथ देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर स्वागत भाषण राम सिंह मुंडा ने दिया एवं उन्होंने श्मशान घाट के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस श्मशान भूमि को बचाए रखने में यहां के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर तुलसी महतो ने कहा कि आदिवासी मूल निवासी के भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को सामाजिक रूप से चिन्हित कर दंडित किया जाएगा।

उक्त, अवसर पर आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र एवं फूलमाला से सम्मानित व स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने वाले नेतृत्व कर्ता समिति के अध्यक्ष प्रभु राम मुंडा, राम सिंह मुंडा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, बिनानंद सिरका, काजू सेंडिल, त्रिलोक पड़ेया, सुलेखा सैंडल, प्रीति मुंडा, रितु मुंडा, अदिति मुंडा, प्रकाश सानडील समिति सदस्य रुद्र मुंडा, बबलू करूवा, संजय मालाकार, दीपक सिंहकु, सुखराम मुंडा, विवेक मुंडा, जुझार हो, मजिस्तार शर्मा, ग्राम प्रधान रामपदीय जुझार कालुंडिया, रेमो पिंगुवा, सिलाई पूर्ति, संतोष महतो, देव प्रसाद मजूमुद्दार, मंच का संचालन तुलसी महतो एवं राममुखी ने संयुक्त रूप से किया, सैकड़ो महिला पुरुष इस कार्यक्रम में शामिल हुए एवं परंपरागत प्रसाद लेटो का आनंद उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!