JHआंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा: झारखंड आंदोलनकारीयों के मानवीय हितार्थ हेतु झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला की आवश्यक बैठक दिनांक 21 सितंबर 2025 को डोरंडा झंडा चौक स्थित केंद्रीय कार्यालय में संपन्न हुई।
जहां सभी ने एक सुर में नारे लगाए- कैसे लिया झारखंड। लड़ के लिया झारखंड।। कैसे लेंगे मान सम्मान। लड़के लेंगे मान सम्मान।। ताकि आंदोलनकारी के हितार्थ की बातें सरकार तक पहुंच सके। बैठक में राज्य सरकार से मांग की गई कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को गजट नोटिफिकेशन कर झारखंड आंदोलनकारी के रूप में सम्मान दे तथा झारखंड आंदोलनकारियों को न्याय के साथ सम्मान एवं समाज में स्वाभिमान से जीने के अधिकार तथा यतीम एवं आंदोलनकारियों के आश्रित विधवा पत्नी पर दया करने आदि विषयों पर चर्चा किया गया।
मुख्य अतिथि संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा झारखंड आंदोलकारियों के राजकीय मान- सम्मान, अलग पहचान, बाल – बच्चों के रोजी रोजगार एवं नियोजन की सौ प्रतिशत गारंटी करने, जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करते हुए सभी को सम्मान पेंशन राशि 50- 50 हज़ार रु. देने, 15 लाख रुपए तक का समूह बीमा तथा 10 लाख रुपए तक का निःशुल्क मेडिकल सुविधा का लाभ सपरिवार देने, यात्रा कूपन वगैरह
की सुविधा दिए जाने पर बिलंब किया जाना चिंतनीय बात है साथ ही इस बिलंबता पर उन्होंने दुख जताया।
उक्त अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ रामनाथ मेहता ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी के सम्मान से ही सरकार का सम्मान है। सरकार बिना विलंब किए आंदोलनकारी को जीते जी मान सम्मान पेंशन देने का कार्य करें। वहीं दक्षिणी छोटा नागपुर प्रजामंडल की अध्यक्ष रोजलीन तिर्की ने कहा कि झारखंड की सरकार आंदोलनकारियों के व्यापक हितों की रक्षा के लिए सामने आए, झारखंड आंदोलनकारी की आवाज बने, आज आंदोलनकारी असहाय सा महसूस कर रहे हैं उनके पुत्र-पुत्री को नौकरी दे,पलायन रोके।
प्रभारी अनथन लकड़ा ने कहा कि झारखंडियों का शोषण व उनके हकमारी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रांची जिला के उक्त बैठक में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो के उपस्थिति में सुबोध कुमार लकड़ा अध्यक्ष, मनोज लाकड़ा सचिव रांची जिला एवं धर्म दयाल साहू अध्यक्ष, अनूप आनंद का सचिव महानगर चुने गए।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक अमर भेंगरा व अध्यक्ष भाषण सुबोध कुमार लकड़ा ने किया। उक्त बैठक में मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष शिबू काली माईति समेत हरमन लकड़ा, देवदास राम, महेंद्र मेहता, सरजू केवट जंगला उरांव, चूंदा उरांव महादेव राव बिरसा भगत रामसेवक उरांव लखन भगत, प्रभु साहू प्रदीप उरांव, रामकिशन भगत गौरा उरांव, धूमा उरांव, शिवनारायण पासवान,
शिव उरांव, राकेश उरांव, दिनेश कुमार कुजूर, फूलदेव उरांव, लखिया देवी ललिता देवी, दुर्गी देवी, परमेश्वर उरांव, सरस्वती हाना भगत, पुनिया उरांव सावित्री देवी तुलसी भगत, गुंदर भगत, मंगल उरांव जिंजी यूरिन लूसिया उराइन, राम उरांव व अन्य प्रमुख शामिल हुए। वहीं उक्त सभा में बैठक की अगली तिथि 15 अक्टूबर का होना तय किया गया।
विशेष संवाददाता (7857826506) धनंजय कुमार