राहुल गांधी न्याय यात्रा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में नहीं निकाल सके कांग्रेस के जिम्मेदार

उरई (जालौन)।समूचे देश में राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही न्याय यात्रा की तर्ज पर केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जनपद जालौन के विकास खंड स्तर पर 26 जनवरी से 30 जनवरी तक न्याय यात्रा निकाले जाने के निर्देश जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष रेहान सिददीकी को यात्रा की जिम्मेदारी सौपी गयी है। सूत्रों की अगर मानें तो राहुल गांधी न्याय यात्रा 26 जनवरी से शुरू हुई जो विकास खंड स्तर पर निकलने के बाद 30 जनवरी को मुख्यालय पर समाप्त होने के निर्देश कांग्रेस हाई कमान एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी किये है। सूत्रों की अगर मानें तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधियां का सरकारी सेवा पहुंचने के बाद जिलाध्यक्ष का पद खाली चल रहा है। फिलहाल शहर अध्यक्ष को जिलाध्यक्ष प्रभारी बनाकर न्याय यात्रा की जिम्मेदारी सौपी गयी है। जबकि राहुल गांधी न्याय यात्रा शहर तक भी सीमित नहीं रही। आज सोमवार को न्याय यात्रा की पूर्व संध्या पर शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र बजरियां स्थित कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक नेता अयूब अंसारी के मदरसे से राहुल गांधी न्याय यात्रा निकाली जानी थी मगर उस यात्रा में मात्र आधा दर्जन लोग ही जुट सके तो कांग्रेस शहर अध्यक्ष एवं प्रभारी जिलाध्यक्ष रेहान सिददीकी ने मदरसे के गेट बाहर न्याय यात्रा का बैनर लेकर केवल अपनी फोटो खिंचवा कर राहुल गांधी न्याय यात्रा की इतिश्री कर डाली और वहीं पर न्याय यात्रा का समाप्त भी कर दिया।इस मौके पर प्रमुख रूप से शब्बीर भाई, राजकुमार पिपरायां, अयूब अंसारी, सीताराम वर्मा सहित मात्र आधा दर्जन लोग ही मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!