थाना रामगांव पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा जारी अपने पत्र संख्या वूमेन पावर लाइन-एचसी-व- 13/2023 के क्रियान्वयन हेतु महिला बीट प्रणाली को सुदृढ बनाने हेतु जारी सर्कुलर के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला जनपद बहराइच द्वारा महिला बीट पुलिस प्रणाली को सुदृढ बनाने हेतु महिला उ0नि0/हे0का0/का० द्वारा जागरुकता एवं प्रचार प्रसार तथा शराब एवं मादक पदार्थों की ब्रिकी रोकने, घरेलू हिंसा, प्रेम प्रसंग, महिला अपराध,

छेड़खानी, जुआ अड्डे जैसे अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा पूर्व से वांछित चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा निर्देश के अनुपालन मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण), पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी महसी रुपेन्द्र कुमार गौड़ के निर्देशन में थानाध्यक्ष आलोक सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 विनोद कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 अमजद अली के द्वारा आज दिनांक 02.10.2024 को अभियुक्त रवी गौतम पुत्र विक्रम निवासी चमारनपुरवा दा० माफिक पुर थाना रामगांव जनपद बहराइच को रामगांव चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 499/2024 धारा 74,352,351 (1) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत है। गिरफ्तारी के समय मा० सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। अभियुक्त उपरोक्त का चालान कर माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।

अभियुक्त का नाम पता-

1. रवी गौतम पुत्र विक्रम निवासी चमारनपुरवा दा० माफिक पुर थाना रामगांव जनपद बहराइच

पुलिस टीम-
1. उ0नि0 विनोद सिंह
2. हे0का0 अमजद अली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!