रांची। दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा.दिलीप सोनी के नेतृत्व में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

The अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा, झारखण्ड प्रदेश कि ओर से प्रदेश अध्यक्ष डा.दिलीप सोनी के अध्यक्षता मे झारखंड की राजधानी रांची हरमू चौक स्थित होटल क्रैडलइन मे अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समरोह मे डॉ0 कृष्णमुरारी विश्वकर्मा (पूर्वमंत्री यू0पी0) सह प्रभारी भाजपा ओबीसी मोर्चा, झारखण्ड प्रदेश को शाल, बुकें एंव भगवान विश्वकर्मा के अंग वस्त्र देकर अभिनन्दन किया गया।

इस समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा समाज के लोग एक जुटता बनाए रखें और हिम्मत से काम लेकर अपने कार्यों को करें। समय के अनुसार उचित फल निश्चित मिलेगा।

उन्होंने कहा की हर क्षेत्र में हमारी भागीदारी होनी चाहिए इसके लिए हम सबको प्रयास करनी चाहिए, समाज की जो भी कुरीतियां है उसे दूर करते हुए संगठित होकर कार्य करें आपके कार्यों को देखते हुए समाज में उचित स्थान ज़रूर मिलेगा।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी ने कहा कि जल्द ही झारखंड के प्रत्येक जिला में संगठन को दुरुस्त कर लिया जाएगा और झारखंड की राजधानी रांची में महा रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें पूरे राज्य भर से विश्वकर्मा वंशज रैली में शामिल होंगें।

उपरोक्त समारोह मे प्रदेश के वरीये उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदेश सलहाकार श्रीकांत शर्मा, प्रदेश प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष शत्रुघन प्रजापति, रांची जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला सचिव सुनिल विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, रामानंद शर्मा मनोज शर्मा, उपेन्द्र विश्वकर्मा, कृष्णा शर्मा, रमेश शर्मा, उमेश शर्मा, राजेश राणा. विजय राणा, गोपाल सोनी, मनोज प्रजापति, सूरज ताम्रकार, अजय कुमार सहित सैकड़ों कि संख्या मे विश्वकर्मा समाज के लोग शामिल हुए वहीं कार्यक्रम का संचालन विक्रान्त विश्वकर्मा धन्यवाद ज्ञापन राकेश शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!