नवंबर माह में नेतरहाट में झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मेलन को सफल बनाने हेतु रांची जिला की बैठक संपन्न।

रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा रांची जिला के तत्वावधान में आज डोरंडा स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई। बैठक में
6 नवंबर 2025 को नेतरहाट में झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया तथा
हेमन्त सरकार से मांग की गई कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जल्द से जल्द गजट नोटिफिकेशन कर झारखंड आंदोलनकारी का सम्मान देने,
आंदोलनकारियों के बाल बच्चों के अधिकारों के रक्षा करने, राजकीय मान-सम्मान, अलग पहचान, रोजी रोजगार, नियोजन की गारंटी तथा जेल जाने के बाध्यता समाप्त कर सभी को सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपया दे।

उसके अनुरुप झारखंड के विकास सुनिश्चित किया जाना चाहिए, बिज माय- माटी की भावनाओं का कदर हो। बैठक में संघर्ष मोर्चा के दक्षिणी छोटा नागपुर प्रजामंडल की अध्यक्ष रोजलीन तिर्की, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सरोजिनी कच्छप, अनथन लकड़ा, मनोज लकड़ा, जगत मुंडा, सुजीत कुमार राम, भागीरथ महतो, प्रकाश एक्का, धनेश्वर भगत, प्रवीण एक्का, राम सिंगार महतो, दिनेश प्रसाद महतो एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार लकड़ा संचालन पुष्पा बड़ादेव एवं धन्यवाद ज्ञापन अमर भेंगारा ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *