राष्ट्र सेविका समिति औरों के लिए की मिसाल कायम

जमशेदपुर: राष्ट्र सेविका समिति द्वारा साधुडेरा बिरसानगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में मातृहस्त भोजन कार्यक्रम आयोजित की गई।

कार्यक्रम में संयोजन विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति एवं महानगर कार्यवाहिका अपर्णा सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थीं। वहीं प्रांत कार्यवाहिका शारदा गुप्ता, वर्गाधिकारी इंदु झा एवं बौद्धिक प्रमुख जामवंती मिश्रा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कीं। जिसका उद्देश्य था प्रशिक्षण प्राप्त कर रही शिक्षार्थियों एवं समाज के बीच परिवार भाव पैदा करना।

यहां योजनानुसार समाज की महिलाओं ने अपने-अपने घरों से पकाया हुआ भोजन लाकर शिक्षार्थी बहनों को अपने हाथों से परोसी। बाद में शिक्षार्थियों ने भी माता के रूप में आयी महिलाओं को वर्ग में बना भोजन कराया।

कार्यक्रम का प्रारंभ भोजन मंत्र से हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक इंदर अग्रवाल ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम संगठन निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

मौके पर मृत्युंजय मिश्रा, अरविंद सिंह, प्रसेनजित तिवारी, भास्कर जोशी, विक्रम प्रसाद, हरिहर राय चौहान, टिंकू साहू, धर्मेंद्र साव सहित संघ, विद्याभारती, सेवा भारती आदि संगठनों से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रेणु राय, मृदुला चौरसिया, डॉ मुदिता चंद्रा, डॉ स्नेहलता सिन्हा, डॉ कंचन मिश्रा, वीणा वर्णवाल, संतोष अग्रवाल, मीना साहू, विशालाक्षी शेषाद्रि, मधुमाला, अर्चना सिंह,प्रिया सिंह, रूपा मुनका, अंजु साहू, मोहिनी देवी, बबीता देवी, चंचला सिन्हा, अनीता प्रसाद आदि माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!