राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शंखनाद कार्यक्रम में पहुंचे प्रांत प्रचार रविवार को अलीगंज के डीएवी इण्टर कॉलेज

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शंखनाद कार्यक्रम में पहुंचे प्रांत प्रचार रविवार को अलीगंज के डीएवी इण्टर कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाखा टोली एकत्रीकरण शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रजप्रांत के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी के द्वारा उद्बोधन दिया गया। बताते चलें कि संघ निरंतर 99 वर्षों से कार्य करते हुए 100वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और आने वाली विजय दशमी को अपने सौ वर्ष पूर्ण करके शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारियों में जुटा है। इसी क्रम में संघ की शाखा को प्रत्येक ग्राम पंचायतों के प्रत्येक गांव में हो इसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध एवं नागरिक कर्तव्य जैसे पंच परिवर्तन के उद्देश्य को लेकर लंबे समय से कार्य करता आ रहा है। इसी क्रम में आज अलीगंज नगर के डीएवी इण्टर कॉलेज के मैदान में शंखनाद कार्यक्रम किया गया। जिसमें संघ की शाखा टोली एकत्रित होकर एक संघस्थान पर पूर्ण गणवेश में पहुंची और योग, आसान एवं तिष्ट योग भी किए गए। जिसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में आए ब्रज प्रांत के प्रांतप्रचारक धर्मेन्द्र जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संघ की शाखा के निरन्तर प्रयासों से आज शंख का कार्य बड़े पैमाने पर चल रहा है और संघ का स्वयंसेवक सुबह उठकर शाखा में जाता है

चाहें सर्दी हो या भीसड़ गर्मी हो, हालत चाहें जैसे भी रहें लेकिन शाखा जाना नहीं भूलता इसी प्रकार संघ अपने कार्य को लगातार करता चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि संघ सामाजिक क्षेत्र में कार्य करता है वर्तमान में चल रहे प्रयागराज महाकुंभ में संघ से जुड़े संगठनों ने समाजसेवियों से थैला, थाली, गिलास के 90 हजार वर्तन सेट एकत्रित कर ब्रजप्रांत के द्वारा कुंभ में भेजे हैं। जिससे कुंभ में गंदगी से बचा जा सके।

इसके बाद खंड संघचालक देवेन्द्र जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि हम सभी स्वयंसेवक बंधु 9 फरवरी को होने वाले मंडल एकत्रीकरण के लिए पूर्ण रूपेण लगकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस दौरान संघ अधिकारियों में जिला संघचालक महेश जी, खण्ड संघचालक देवेन्द्र जी, नगर संघचालक अरविन्द जी, विभाग प्रचारक कुलदीप कुमार, जिला प्रचारक मदनलाल शास्त्री, विभाग कार्यवाह सौरभ कुमार, रामबाबू सिंह जिला शारीरिक प्रमुख, डॉo संजीव जी जिला कार्यवाह, प्रमोद जी विभाग शारीरिक प्रमुख एवं कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक सत्यम जी के अलावा क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, पूर्व चेयरमैन ब्रजेश गुप्ता राजू, दिनेशचंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ अशोक रतन शाक्य, वीरेंद्र प्रताप सिंह जिलामंत्री भाजपा सहित अन्य स्वयंसेवक बंधु मौजूद रहे।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *