परिवार परामर्श केन्द्र की पहल से टूटा रिश्ता जुड़ा, एक परिवार में कराई गई सुलह


बहराइच, 27 मार्च 2026
पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए आपसी पारिवारिक विवाद को समाप्त कराया गया। इस दौरान एक परिवार में सुलह कराते हुए टूटते रिश्ते को फिर से जोड़ा गया।


जानकारी के अनुसार, आवेदिका द्वारा पारिवारिक विवाद के संबंध में पुलिस अधीक्षक के समक्ष सुलह हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को आवश्यक निर्देश दिए गए।


परिवार परामर्श केन्द्र की टीम ने दोनों पक्षों की बातों को धैर्यपूर्वक सुना और समझा। इसके बाद द्वितीय पक्ष से संपर्क कर उन्हें पुलिस कार्यालय बुलाया गया, जहां दोनों पक्षों को समझाइश दी गई। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद भुलाकर भविष्य में लड़ाई-झगड़ा न करने तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए साथ रहने पर सहमति जताई।


सुलह होने के बाद टीम ने दोनों पक्षों को आपसी सामंजस्य बनाए रखने और परिवारिक दायित्वों का सही तरीके से पालन करने की सलाह दी।


समझौता कराने वाली टीम में शामिल रहे—


उपनिरीक्षक रमाशंकर मिश्र, मुख्य आरक्षी संगीता यादव, आरक्षी छाया द्विवेदी, सविता मिश्रा, निशी त्रिवेदी, गिरजावती यादव एवं अनन्या सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *