जमशेदपुर। माननीय प्रधानमंत्री के सोच को परिभाषित करते हुए शहर के जनप्रिय सांसद बिद्युत वरण महतो के सौजन्य से भाजपा गोविंदपुर मंडल अंतर्गत राहरगोड़ा में कड़ाके के ठंड से राहत हेतु जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र (कंबल) वितरण किए गए। गर्म वस्त्र (कंबल) पाकर जरूरतमंद कहें; अब हम रात्रि में कापेंगे नहीं; चैन की नींद सो सकेंगे। गर्म वस्त्र (कंबल) वितरण के दौरान भाजपा गोविंदपुर मंडल के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, संजय मालाकार वहीं इस कार्यक्रम को सजाने और संवारने में मुख्य रूप से राजू प्रसाद, धनेश्वर सिंह, मुन्ना, धीरज शर्मा और वरिष्ठ नागरिकों ने अहम भूमिका निभाई।
विशेष संवाददाता धनंजय कुमार (7857826506) की रिपोर्ट।